पंचकूला: हुक्के को लेकर जिले में धारा-144 लागू, सेक्टर-1 में पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी
सेक्टर एक में पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में हुक्के पर प्रतिबंध करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत अगले 60 दिनों के लिए धारा-144 लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।