सागर नगर: माता मढ़िया घटना के विरोध में नागरिक संघर्ष मोर्चा कल आईजी कार्यालय के सामने करेगा धरना
माता मढ़िया तिराहा पर शनिवार को हुई कटरबाज गैंग की हिंसक घटना के विरोध में नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा सोमवार 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आईजी सागर संभाग कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन गांधीवादी चिंतक एवं विचारक रघु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।