कासगंज: जिले की ग्राम पंचायतों में बाल एवं किशोर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित होंगे, डीपीआरओ ने दी जानकारी
शासनादेश के तहत जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में बाल एवं किशोर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 50% पुस्तकें नेशनल बुक ट्रस्ट और 50% अन्य प्रकाशकों की खरीदी जाएंगी। इसमें स्थानीय भाषा, इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रनायकों पर आधारित पुस्तकें भी शामिल होंगी।