कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे नलजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। जिले के 147 ग्रामों में लंबित कनेक्शनों को शीघ्र पूर्ण करने, आधार सहित पोर्टल एंट्री अनिवार्य करने तथा पूर्ण योजनाओं को पंचायतों को सौंपने के आदेश दिए। खराब कार्य पर कई ठेकेदार पहले ही ब्लैकलिस्ट किए है।