बड़ागांव धसान: अमरपुर: युवक को जहरीले सांप ने डसा हालत बिगड़ी, परिजन लेकर गए झाड़ फूंक के लिए, फिर लाए अस्पताल
बड़ागांव धसान के अंतर्गत अमरपुर गांव में घर पर सो रहे एक युवक को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन तुरंत से बगाज माता मंदिर के लिए लेकर गए झाड़ फूंक के लिए हालत में सुधार न आने पर लेकर पहुंचे जिला अस्पताल टीकमगढ़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है युवक की पहचान नाम रघु आदिवासी निवासी अमरपुर गांव के रूप में हुई है