डुमरांव: रघुनाथपुर में 59 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का काम तेज, स्ट्रक्चर पीलर पूरी तरह तैयार, मार्च तक पूरा होगा काम
Dumraon, Buxar | Jun 12, 2026 रघुनाथपुर क्षेत्र के लोगों को वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद अब मजबूत होती दिख रही है। लंबे इंतजार के बाद रघुनाथपुर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य का कार्य जोरों पर है। यह वीडियो शुक्रवार की सुबह 8 बजे का है जहां स्ट्रक्चर पीलर पूरी तरह से तैयार कर लिए गए हैं।