हुज़ूर: भर्ती घोटाले के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, PCC कार्यालय के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
Huzur, Bhopal | Nov 3, 2025 भोपाल में भर्ती घोटाले को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बाहर नारेबाजी करते हुए सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से बेरोजगार युवाओं का विश्वास टूट रहा है|