चूरू: ऑपरेशन म्युल हंटर अभियान में बादशाह कॉलोनी के युवक को किया गया गिरफ्तार, खाते में हुआ लाखों का लेनदेन
Churu, Churu | Jun 13, 2026 चूरू की साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्युल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों में साइबर ठगी की करीब 18 लाख 96 हजार रुपये की राशि के लेन-देन का खुलासा किया है। सायबर थाना पुलिस से शनिवार सुबह 8 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत साइबर थाना टीम ने म्यूल अकाउंट की जांच की।