उदवंत नगर: उदवंतनगर के समीप ऑटो पलटने से दो मौसेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी, दोनों को किया गया रेफर
उदवंत नगर थाना क्षेत्र है अंतर्गत उदवंत नगर गांव के समीप ऑटो पलटने से दो मौसेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु दोनों ज़ख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।