शाहबाद: गौ तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग, एसपी के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 28, 2026 जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली क्षेत्र में बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन भंवरगढ़ थाना प्रभारी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ तस्करों के खिलाफ प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने, अवैध पशु परिवहन पर अंकुश लगाने तथा रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की गई।