बाढ़: बाढ़ में 3 बच्चों को कुत्ते ने काटा: आवारा कुत्तों को पकड़ने में नगर परिषद् फेल
Barh, Patna | Jun 14, 2026 बाढ़ में आवारा तथा पागल कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। नगर परिषद् के द्वारा पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए खास सेल का निर्माण किया गया है,लेकिन अभी तक एक भी कुत्तों को नहीं पकड़ा गया है। सूत्रों से शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में करीब दर्जन भर लोग कुत्तों के काटने के शिकार हो चुके है।