चांपा: खपरीडीह गांव में मनरेगा के डबरी से मिली आत्मनिर्भरता की नई राह, सब्जी उत्पादन से बढ़ी आय
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खपरीडीह गांव की अम्बिका कंवर की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन से उनके जीवन में स्थायी बदलाव आया हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत उनके खेत में निर्मित डबरी आज उनके परिवार की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है।