हुज़ूर: परवलिया इलाके में करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | May 8, 2026 भोपाल के परवलिया इलाके में रहने वाली मासूम की करंट लगने से मौत। भोपाल के परवलिया इलाके में रहने वाली मासूम बिना चप्पल पहने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस के घर की बिजली की लाइन का एक तार आंधी के कारण टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था। जिस पर बच्ची का पांव लगते ही उसे करंट लग गया, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।