डुमरांव: टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर फाटक के बीच पटरी वाले हिस्से में गिट्टियों की जगह रबर पैड लगाने की मांग, रोज फंस रहे वाहन
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक पर समतलीकरण नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फाटक के बीच स्थित सड़क और रेलवे पटरी के बीच ऊंच-नीच बने रहने के कारण आए दिन छोटे-बड़े वाहन फंस जाते हैं। खासकर बाइक, ऑटो और लोडेड वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है।