बिंदकी: फिरोजपुर गांव के समीप अनियंत्रित स्कूटर से गिरकर दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत फिरोजपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अनियंत्रित स्कूटर से गिरकर स्कूटर सवार राजा उम्र 22 वर्ष पुत्र सकठू तथा मिथुन उम्र 35 वर्ष रामराज दोनों निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।