जबलपुर: राजपूत सभा ने राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
राजपूत सभा के पदाधिकारियो के द्वारा बुधवार दोपगर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय मे क्षत्रिय शासक राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध मे कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपते हुए सांसद की सदस्यता समाप्त कर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई।पदाधिकारीयो ने कहा की राणा सांगा क्षत्रिय समाज के शिरोमणि थे।