सिमडेगा: तामड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर में स्नान दान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ सुभद्रा एवं बलभद्र को कराया शाही स्नान
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार की सुबह 8:00 बजे स्नान दान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के विग्रहों को शाही स्नान कराया गया। इस मौके पर पुजारी जितेंद्र पुरी के द्वारा सबसे पहले विधिवत पूजा किया जिसके बाद भगवान का स्नान कराया।इस मौके पर काफी संख्या में लोग थे। बताया कि 16 जुलाई को रथ यात्रा होगी।