चूरू: मोबाइल पर मैसेज आते ही युवक के उड़े होश, बैंक खाते से हुए रुपए पार
Churu, Churu | May 21, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 23 निवासी 43 वर्षीय मुरारीलाल प्रजापत के बैंक खाते से अज्ञात तरीके से करीब चार हजार रुपए निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस से गुरुवार शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक मुरारीलाल प्रजापत ने बताया कि वह रात को अपने घर पर सो गया था।