विदिशा नगर: ढोल बजाकर पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- “मोहन सरकार को जगाने आए हैं”
अनुसूचित जाति-जनजाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह अहिरवार एवं जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी के नेतृत्व में अहिरवार समाज के लोग मंगलवार दोपहर 12 बजे को ढोल बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरक्षित वर्ग के हितग्राहियों को दिए गए भूमि पट्टे वापस दिलाने की मांग की गई।