लाडपुरा: बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल को होंगे, कोटा में 2518 वकील करेंगे मतदान: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
Ladpura, Kota | Apr 20, 2026 बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव अभिभाषक परिषद के सभागार में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होंगे। अतिरिक्त चुनाव अधिकारी संजीव जैन एडवोकेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि इस बार पूरे राजस्थान से 234 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जो 23 सदस्य पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया