तहसील के ग्राम पीपलझोपा में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूटा। बीती रात ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए बिना परमिट के 250 पेटी बीयर से लदा एक पिकअप वाहन रंगे हाथों पकड़ा। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि वन क्षेत्र में संचालित यह शराब दुकान बिना पंचायत की अनुमति के अवैध रूप से चल रही है।