बहराइच: आजाद इंटर कॉलेज सहित जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा आज, प्रशासन अलर्ट
बहराइच शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित आजाद इंटर कॉलेज सहित जिले के सभी 14 परीक्षा केन्द्रो पर आज दो पालियों में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दूसरे दिन की परीक्षा आज संपन्न होनी है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है जबकि सीसीटीवी कैमरा के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।