बहराइच: फुलवरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फुलवरिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक ड्यूटी से वापस अपने घर आ रहा था। तभी किसी वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुड़ गई है।