बहराइच: देवरिया निवासी अभ्यर्थी के स्थान पर बहराइच में पुलिस भर्ती की परीक्षा दे रहा मधुबनी निवासी आरोपी पकड़ाया
सिपाही परीक्षा में बिहार के मधुबनी निवासी मुन्ना भाई पकड़ा गया।देवरिया निवासी अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा आधार प्रमाणीकरण न होने पर पुलिस ने की गहन जांच पड़ताल। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिले के सिटी मोंटेसरी परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। बिहार के मधुबनी निवासी मुन्ना भाई देवरिया जिले का है।