बहराइच: नानपारा टोल प्लाजा के पास बाइक की टक्कर से महिला हुई घायल
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास बाइक सवार महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर को बताया कि महिला बैंक जा रही थी। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। जिसका इलाज चल रहा है।