हरसूद: कम आवक के चलते बढ़े सब्जियों के दाम, गड़बड़ा रहा लोगों का बजट
इन दिनों सब्जियों की कम आवक के चलते सब्जियों के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। रविवार शाम 6 बजे के लगभग नया हरसूद के हाट बाजार में सब्जी व्यापारियों ने बताया कि सब्जी की आवक कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।