सकरा: बेरुआ डीह गांव में पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से 333 लीटर विदेशी शराब की ज़ब्ती की, चालक और कारोबारी फरार
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव से पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से 333 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक मालवाहक चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप मंगाई गई है।