जामताड़ा: जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की अहम बैठक
जामताड़ा थाना परिसर में दुर्गापूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई समेत कई जरूरी मसलों पर चर्चा की गई। खास बात ये रही कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने ट्रैफिक नियम और शराबबंदी को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की।