नर्मदापुरम पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना सजग प्रहरी आपका सफर हमारी जिम्मेदारी लागू की है।इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी काम से अपने निवास स्थान से बाहर जा रहा है या घर लंबे समय तक सूना रहने वाला है तो वह तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दे सकता है।शुक्रवार को करीब 4 बजे देहात थाना प्रभारी सौरव पांडे ने योजना की जानकारी दी।