काराकाट: काराकाट में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति स्थापित, 135वीं जयंती पर प्रखंड मुख्यालय में समारोह का आयोजन
Karakat, Rohtas | Apr 14, 2026 काराकाट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी मूर्ति स्थापित की गई और एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख वैजयंती देवी ने किया। प्रमुख वैजयंती देवी ने सबसे पहले मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया।