गुमला: सदर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के कई निर्देश दिए गए
Gumla, Gumla | Jun 19, 2025 अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा सुधार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान मेडिसिन की उपलब्धता,ऑक्सीजन आपूर्ति एवं SNCU वार्ड में चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। निर्माणाधीन एलएमओ प्लांट का भी निरीक्षण किया।