बगोदर: बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम मंदिर में 66वें वार्षिक उत्सव पर नवग्रह यज्ञ का आयोजन
बगोदर के प्रसिद्ध हरिहरधाम शिव मंदिर का 66 वां वार्षिक उत्सव पर गुरुवार को नवग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया।नव ग्रह महायज्ञ आचार्य सुरेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में मुरलीधर शर्मा,विजय पाठक गाजेन्द्र पाठक,गौरीशंकर पाण्डेय, द्वारिका पाण्डेय, नेमीचंद पाण्डेय, काली पाण्डेय, वेदांती पाठक, रौशन पाठक, अभिषेक पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।