नीम चक बथानी: कैथबिगहा में असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन मकान में की तोड़फोड़, साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम
कैथबिगहा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ की। पीड़ित विवेक कुमार के मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पास रखी निर्माण सामग्री को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस घटना से दो पक्षों के बीच विवाद पैदा करने का प्रयासरत किया गया। जानकारी के अनुसा विवेक कुमार अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं। शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में यह किया।