चंदौसी: चंदौसी स्थित जिला न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसले में पति पर तेजाब डालने के मामले में पत्नी को ठहराया दोषी
संभल में तेजाब कांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्ता कहकंशा को दोषी करार दिया है। थाना कोतवाली संभल के मुकदमा अपराध संख्या 51/2025 में अपर जनपद न्यायाधीश गोपाल (HJS) ने बुधवार दोपहर 2:00 के करीब निर्णय सुनाया। अभियुक्ता ने अपने पति मुजफ्फर के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था, जिससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी।