शामली: जलालाबाद के पीएनबी बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन, बैंक मित्र द्वारा किए गए घोटाले की रकम वापस दिलाने की मांग
Shamli, Shamli | Jun 22, 2026 शामली जिले के जलालाबाद स्थित पीएनबी बैंक शाखा में बैंक मित्र द्वारा खाताधारकों के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में सोमवार की दोपहर 2 बजे लोगों ने भाकियू नेताओं के नेतृत्व में बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक मैनेजर को अपने साथ बैठाते हुए खाताधारकों की रकम वापस दिलाने की मांग की गई। इस मामले में अभी तक 190 लिखित शिकायतें प्राप्त हो चुकी है।