बेंगाबाद: धुमाडीह में 4 अगस्त को बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि की तैयारी पर बैठक में चर्चा हुई
बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह गांव में शनिवार को 3 बजे झामुमो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नुनु राम किस्कू ने की। बैठक में आगामी 4 अगस्त 2026 को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पद्म भूषण से सम्मानित बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।