जगदीशपुर: जगदीशपुर थाना परिसर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक एसडीएम एसडीपीओ रहे मौजूद
जगदीशपुर थाना परिसर में 17 अप्रैल को जगदीशपुर नगर में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों के साथ जगदीशपुर एसडीएम एसडीपीओ ने बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव आचार संहिता को लेकर डीजे नहीं बजाने तथा हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने का निर्देश दिया गया साथी साफ-सफाई बिजली व्यवस्था मेडिकल की व्यवस्था आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।