जगदीशपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर एसडीएम ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक का किया आयोजन
जगदीशपुर के अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आज शुक्रवार को एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार ने लोकसभा चुनाव हेतु जगदीशपुर 197 विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ चुनावी कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एसडीएम द्वारा पदाधिकारियों के संग क्षेत्र के विधि व्यवस्था और सभी मतदान केंद्रों का गहन समीक्षा की।