जगदीशपुर: उत्तरवारी मठिया में अग्नि पीड़ित परिवार से आरा लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी ने की मुलाकात
जगदीशपुर प्रखंड के बरनांव उत्तरवारी मठिया गांव में बीते दिन खेत में आग लगी की घटना में सात किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। जहां हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान हो गया था। जहां स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। आज आरा लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार सह तरारी विधायक सुदामा प्रसाद लोगों से मुलाकात की।