जगदीशपुर: नगर के महावीर मंदिर से शोभायात्रा को भव्य और यादगार बनाने को लेकर प्रचार रथ को किया गया रवाना
जगदीशपुर में 17 अप्रैल को निकाले जाने वाले भव्य व आकर्षक रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर है। शोभायात्रा को यादगार बनाने व ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज शनिवार को नगर के सदर बाजार स्थित महावीर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के बाद महंत रामजीवन दास जी महाराज ने धर्म ध्वज दिखाकर रवाना किया।