शाहपुरा: शाहपुरा की बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म
शाहपुरा शहर की होनहार बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत के प्रेरणादायक जीवन और उनके पर्यावरण संरक्षण कार्यों पर अब डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। ‘ग्रीन लिटिल बेबी’ के नाम से पहचान बना चुकी श्रेया ने अपनी मेहनत और समर्पण से स्थानीय ही नहीं, बल्कि राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान हासिल की है।