मखदुमपुर: सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने पर वाणावर पहाड़ में कार्यक्रम आयोजित, मंत्री भी उपस्थित रहे
सोमनाथ मंदिर के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जहानाबाद जिले के प्रसिद्ध वाणावर पहाड़ स्थित सतघरवा गुफा के पास सोमवार के दिन 12 बजे विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।