धौलपुर: असामाजिक तत्वों ने गेंदा बाबा मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्ति और घंटा भी ले गए; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मां
तकीपुर गांव में शनिवार देर रात एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। असामाजिक तत्वों द्वारा नव-निर्मित गेंदा बाबा मंदिर को क्षतिग्रस्त किए जाने तथा मंदिर में स्थापित मूर्ति और घंटा गायब किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मंदिर स्थल के निकट धरने पर बैठ गए और आरोप