बाड़ी: ठगी के आरोपी सहित विभिन्न मामलों में 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | Dec 23, 2025 बाड़ी पुलिस ने दो साल से फरार एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कागज की गड्डी देकर एक लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति और शांति भंग करने के आरोप में नौ अन्य लोगों सहित कुल 11 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सैपऊ थाना क्षेत्र के माफल का पुरा गांव से आरोपी संदीप पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार