पलामू जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ. ओझा लंबे समय से चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहे थे। वे अपनी सरलता, मिलनसार व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे।