गिरिडीह: गिरिडीह में दवा दुकानों की बंदी का दिखा व्यापक असर, सुबह से दिनभर मेडिकल दुकानें रहीं बंद
गिरिडीह में बुधवार सुबह 7 बजे से दिन भर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर एक दिवसीय दवा दुकान बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा व्यवसायियों ने नकली दवाओं की बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताया।