उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के फुलौत गांव, कुरसंडी दियारा सहित विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक वर्ष बाबा जय सिंह मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार के रात्रि को स्थानीय अतिथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।