मांट: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को 200 मीटर घसीटा, पश्चिम बंगाल के इंजीनियर की हुई मौत
Mat, Mathura | Oct 14, 2026 सुरीर कोतवाली क्षेत्र के खैर-टैंटीगांव मार्ग पर सुदामागढ़ी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी और वाहन को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। घटना में रघुनाथ (इंजीनियर, निवासी पश्चिम बंगाल) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शंकर राणा जल निगम टंकी निर्माण कार्य का ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया