अररिया: मैट्रिक की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी, जिले में बनाए गए 43 परीक्षा केंद्र
Araria, Araria | Feb 16, 2025 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बाबत जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों, गश्ती दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालित करने का दिशा-निर्देश दिया है।