अररिया: लहटोरा में गर्म मार में गिरकर 2 वर्षीय बालक झुलसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 16, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के लहटोरा वार्ड संख्या 01 में गर्म मार में गिरकर एक 2 वर्षीय बालक गम्भीर रूप से झुलस गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल बालक लहटोरा निवासी जावेद अनसारी के बेटे अल तमस बताएं जा रहे हैं.